PF Transfer क्यों करना होता है ?
EPFO से जुड़े सदस्यों द्वारा अलग अलग संस्थान में कार्य करने पर ,उनका PF भी अलग अलग खातों में जमा हो जाता है जिसे एकत्रित करने के लिए Form -13(Transfer Form ) द्वारा एक जगह किया जाता है। अगर आप भी अलग अलग कंपनियों में काम कर चुके है और उन सभी को ट्रांसफर करना चाहते है। नीचे दिए पॉइंटो द्वारा बताया गया है -
- UAN No में बैंक खाता लिंक होना चाहिए
- आधार verify होना चाहिए
- UAN No से जुड़ा मोबाइल नंबर चालू होना चाहिए
- पिछली कंपनी का DOJ एवं DOE सही होना चाहिए
- वर्तमान कंपनी का DOJ पिछले कंपनी के DOE के बाद होना चाहिए
सबसे पहले आपको EPFO Member Portal में जाना है फिर Log in करना है फिर ऊपर साइड Menu बार में Online Services में क्लिक करना है फिर One Member - One EPF Account ( Transfe Request ) में क्लिक करना है फिर Page के नीचे साइड आना है Step 1 Select Details of previous में जाना है फिर नीचे में दो ऑप्शन दिया हुआ की आप अपना Transfer Present Employer( वर्तमान कंपनी ) से या Previous Employer ( पिछली कंपनी ) से Approval करना चाहते है क्योकि Transfer Claim डालने के बाद पहले Emplyesr से Approval होता है फिर भविष्यनिधि कार्यालय जाता है इसलिए ध्यान जो Employer चुनेगे उसी से Approval होगा। फिर नीचे Member id /UAN में अपना UAN No डाले फिर Get Details में क्लिक करे , फिर Select Esteblisment का ऑप्शन आएगा इसमें क्लिक करने पर पिछली कंपनी दिखेगा जिसका Transfer करना है उसको select करे। फिर नीचे 2 Stap में Get OTP में क्लिक करे फिर आपके UAN No में लिंक मोबइल नंबर में 4 अंक का OTP आएगा उसको यहाँ डाले फिर Submit में क्लिक करे कुछ समय page लोड लेगा फिर Transfer Claim Submited लिखा हुआ आएगा , जिससे आपका ट्रांसफर क्लेम डला जायेगा।


0 Comments